सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी सविनय तिवारी उर्फ मोनू (25) बुधवार की रात अपने कमरे में था। परिवारीजन जब सविनय को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो गमछे के सहारे मुंडेर से उसका शव लटक रहा था। परिवारीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।