सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के ढेसरूआ उमरी गांव के बाहर बाग में शुक्रवार की सुबह एक युवक शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो शव के पास मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान अयोध्या के हैदरगंज क्षेत्र के बैंतीकलां निवासी सुखदेव (20) के रूप में हुई। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि सुखदेव ट्रक चालक था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।