फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे मंजू (21) पुत्री बेचू गौतम का शव कमरे में दुपट्टे से लगे फंदे से लटका पाया गया। छोटी बहन ने मंजू का शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। घटना के वक्त मंजू के माता-पिता दर्शन के लिए गए थे। सूचना के बाद सीओ जयसिंहपुर डॉ. राधेश्याम शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें