सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के बदली तिवारीपुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र (45) बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर के अंदर फंदे से लटके मिले। परिवारीजनों ने संतोष को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।