सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरुई मल्हौटी गांव निवासी राम अवतार की पुत्री प्रमिला (15) का शव सोमवार की देर शाम घर के अंदर रस्सी के फंदे के सहारे लटका पाया गया। परिवारीजनों ने प्रमिला को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।