सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सलाहपुर गांव निवासी विजय सोनी की पुत्री आरती (17) मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से भागते हुए महमूदपुर सेमरी में स्थित तालाब के पास पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। आरती के पीछे शोर मचाते हुए रुकने की बात कह रही मां भी वहां पहुंच गई। मां ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने गहरे तालाब में उतरकर आरती को जब तक बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों के मुताबिक आरती की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।