फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यीशु की प्रार्थना के दौरान मकान के दूसरे तल से कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मां के साथ यीशु की प्रार्थना सभा में पहुंची युवती ने मकान के दूसरे तल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कूरेभार कस्बे में डाकघर के पीछे एक मकान में करीब 10 वर्ष से राम्या नाम से एक ट्रस्ट का संचालन हो रहा है। प्रत्येक रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रार्थना करते हैं। धनपतगंज क्षेत्र के टीकर गांव निवासी बुद्धिराम की पुत्री राजकुमारी (22) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। राजकुमारी के ठीक होने की उम्मीद में उसकी मां केसरा देवी रविवार को उसे लेकर यीशु की प्रार्थना सभा में पहुंची थी। प्रार्थना के दौरान ही राजकुमारी मकान के दूसरे तल पर चली गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।
इस हादसे की जानकारी होती ही प्रार्थना सभा में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ ने बताया कि राजकुमारी की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी एक बार राजकुमारी ने पानी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें