फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 घंटे बाद डोले चीनी मिल के पहिए, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर का ट्यूब लीक होने से बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे गन्ने की पेराई ठप हो गई थी। मिल कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे थे। उधर गन्ने की पेराई ठप हो जाने से किसान परेशान थे। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई थीं। मरम्मत कार्य में जुटे कर्मियों ने शुक्रवार की रात में बॉयलर के लीक हुए ट्यूब को ठीक कर दिया। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे से मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। पेराई शुरू हो जाने से किसानों को राहत मिल गई है। मिल के प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि बॉयलर का ट्यूब ठीक कराकर शुक्रवार की रात दो बजे से गन्ने की पेराई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें