द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की किसान सहकारी चीनी मिल मंगलवार को गन्ने के अभाव में सुबह करीब 10 बजे ठप हो गई। चीनी मिल पर गन्ने की कमी के चलते मिल प्रबंधन ने चीनी मिल बंदी की दूसरी लिस्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी कर दी। दोपहर बाद तीन बजे गन्ने की पर्याप्त मात्रा होने के बाद चीनी मिल में एक बार फिर से पेराई शुरू हो गई। गन्ना किसानों की मानें तो अभी किसानों के खेतों में सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल खडी है। मजदूरों की समस्या के कारण गन्ने की कटाई व छिलाई में देरी हो रही है। (संवाद)