फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यालय के बाहर एक घंटा छात्र करते रहे गेट खुलने का इंतजार

Thu, 04 Jul 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर शुक्ल का बृहस्पतिवार को सुबह गेट में ताला बंद होने से छात्राें को एक घंटे बाहर इंतजार करना पड़ा। गेट पर खड़े बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच को पहुंचे एआरपी को विद्यालय बंद मिला। बीईओ ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर शुक्ल में सुबह पठन-पाठन के लिए बच्चे समय से विद्यालय पहुंच गए, लेकिन प्रधानाध्यापक व शिक्षक नदारद रहे। सुबह साढ़े सात बजे खुलने के समय पर विद्यालय के गेट में ताला बंद रहने से करीब आठ बजे बच्चों की फोटो खींचकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विद्यालय की फोटो वायरल होते ही बीईओ के निर्देश पर एआरपी (हिंदी) कौशिक सिंह करीब साढ़े आठ बजे निरीक्षण करने पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक व शिक्षक नदारद रहे। बच्चे गेट के बाहर खड़े थे। प्रधानाध्यापक संजय पांडेय, सहायक अध्यापक सोहन गुप्ता, शिक्षा मित्र नीलम शुक्ला में कोई भी विद्यालय नहीं पहुंचा था, जबकि सहायक अध्यापक ज्योति यादव प्रसूति अवकाश पर हैं। पौने नौ बजे शिक्षामित्र नीलम शुक्ला ने विद्यालय पहुंचकर ताला खोला। इसके बाद बच्चे विद्यालय में पहुंचे। बीईओ मोतिगरपुर बलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि समय से स्कूल नहीं खुलने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें