फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के दौरान छात्रा जख्मी, शिक्षकों ने नहीं कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जूनियर हाईस्कूल अहिमाने में शुक्रवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कक्षा पांच की एक छात्रा चोटिल हो गई। छात्रा के पैर में खून बहने लगा। प्रतियोगिता के समय मौजूद शिक्षकों ने छात्रा का इलाज कराना मुनासिब नहीं समझा। शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्रा के घर पहुंचने पर पिता ने प्रधानाध्यापक से फोन करके जानकारी करनी चाही। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने अभद्रता करते हुए फोन काट दिया। पिता ने छात्रा को निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

दूबेपुर के लाखीपुर निवासी दयाशंकर यादव की पुत्री अंशिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल अहिमाने में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व अन्य शिक्षक स्कूल से बच्चों को लेकर गए थे। प्रतियोगिता में कबड्डी खेलने के दौरान अंशिका के पैर में चोट लग गई और खून बहने लगा। प्रतियोगिता में मौजूद शिक्षकों ने छात्रा का इलाज कराना मुनासिब नहीं समझा। शाम करीब साढ़े पांच बजे अंशिका घर पहुंची तो पिता दयाशंकर यादव ने प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के पास फोन करके चोट लगने के बारे में जानकारी मांगी। दयाशंकर यादव का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उनसे अभद्रता करते हुए फोन काट दिया और कहा कि कल बात करना। दयाशंकर यादव ने प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाकर बेटी का इलाज कराया।
‘छात्रा को लगी थी मामूली चोट’
प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने बताया कबड़ी प्रतियोगिता खेलने के दौरान छात्रा को मामूली चोट लगी थी। स्कूल में दवा नहीं होने और व्यस्तता होने के कारण छात्रा का इलाज नहीं कराया जा सका है। ग्राम प्रधान से छात्रा का इलाज कराने के लिए बात हुई है। उन्होंने छात्रा के पिता के साथ अभद्रता करने के आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें