फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्लास रूम में गर्मी से गश खाकर गिरी छात्रा

Fri, 19 Apr 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय तिरछे के क्लास रूम में बेहोश छात्रा। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। विकासखंड क्षेत्र कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय तिरछे में बृहस्पतिवार को क्लास रूम में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा गर्मी से गश खाकर गिर गई। विद्यालय की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का असर अब दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय तिरछे गांव में रोजाना की तरह समय से पठन-पाठन चल रहा था। इसा दौरान कक्षा पांच की छात्रा अनन्या दुबे अचानक गश खाकर गिर पड़ी। उसे देखकर अन्य बच्चे घबरा गए।

क्लास टीचर ने घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक ने छात्रा के परिजनों को बुलवाया। बेहोश छात्रा को पानी की छींटे देकर होश में लाया गया। सामान्य होने पर परिजन उसे लेकर घर चले गए। टीचरों के मुताबिक गर्मी में गश खाकर गिर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें