फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पानी की बोतल सड़क पर गिरने पर छात्र को दबंगों ने पीटा

Tue, 06 Aug 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाॅस्टल के छज्जे पर खड़े होकर पानी पी रहे छात्र की बोतल हाथ से छूटकर सड़क पर गिरने से नाराज दबगों ने छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के निवासी राजकपूर पाल शहर में रहकर कंप्यूटर साॅफ्टवेर का कोर्स करते हैं। राजकपूर का आरोप है कि वह पांचोपीरन कस्बा स्थित अपने किराये के हॉस्टल के छज्जे पर खड़े होकर रविवार की रात करीब नौ बजे पानी पी रहे थे, तभी अचानक पानी की बोतल हाथ से छूटकर सड़क पर जा गिरी।


उनका आरोप है कि मकान के सामने ही रहने वाले मकबूल हसन व उनके दो लड़के और मुन्ना मास्टर व उनके लड़के अरबाज ने कुछ अन्य लोगों के साथ आकर उनकी लाठी-डंडों व राॅड से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। साथी छात्र कोतवाली ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसकी तहरीर राजकपूर पाल ने कोतवाली नगर में दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें