फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रश्नपत्र रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर बनेंगे स्ट्रांग रूम

Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। डबल लॉक की आलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। प्रश्नपत्र व कॉपियां दो आलमारियों में रखी जाएंगी। पुलिस गार्ड व सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी। अधिकारी व कर्मचारी स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास स्ट्रांग रूम की चाबी रहेगी। आलमारी में रखे प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। डबल लॉक आलमारी के एक लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक व दूसरे लॉक की चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की गैरमौजूदगी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट आलमारी के चाबी भी अपने पास रखेंगे।

स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की 30 दिन की रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। इस रिकॉर्डिंग को छह महीने तक केंद्र व्यवस्थापक संभाल कर रखेंगे। परिषद द्वारा मांगने पर केंद्र व्यवस्थापक रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


सीसीटीवी नाइट विजन कैमरे से लैस होंगे। वहीं स्ट्रांग रूम के खोलने की तिथि व समय को केंद्र व्यवस्थापक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा जबकि परीक्षा की समाप्ति के एक घंटे बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम की आलमारी में रखकर सील करते समय स्टेटिक मजिस्ट्रे, केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी 122 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम बनाने व प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें