सुल्तानपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान का शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया। जिला प्राबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने जिलाधिकारी के जरिये कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना जारी की है। बताया कि आयोग की अध्यक्ष का महिलाओं के संदर्भ में कार्यक्रम प्रस्तावित था। अभी किसी नई तिथि की सूचना आयोग से नहीं मिली है। संवाद