फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का एजेंडा विकास नहीं, परिवारवाद : नंदी

Fri, 01 Mar 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व लोकसभा के कलस्टरी प्रभारी नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जिले में हुई आरएसएस की बैठक काफी सफल रही। संघ से जो मार्गदर्शन मिला है, उस पर आगे कार्य करेंगे। लोकसभा चुनाव में अपने कलस्टर की चारों सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


जिले के लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रभारी बनाए गए औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी केंद्रीय मंत्री के शुक्रवार के कार्यक्रम को देखते हुए बृहस्पतिवार को तैयारियों की जानकारी लेने पहुंचे। हाईवे स्थित एक होटल में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर हुई चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में कोई ढिलाई न बरतने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव को गंभीरता से लड़ रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है। संगठन देश का कल्याण व तरक्की चाहता है। आरएसएस की बैठक बहुत सफल रही। हम सभी को जो मार्गदर्शन मिला है, उसे आगे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से पूर्व सीएम अखिलेश को भेजे गए नोटिस के बारे में कहा कि सपा की जब-जब सरकार रही, भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सीबीआई अपना काम करेगी। सपा का एजेंडा कभी इंडस्ट्री व सड़कें नहीं रहीं। इनका एजेंडा खुद व परिवार का विकास रहा।

इसके पहले जिलाध्यक्ष ने डॉ. आरए वर्मा व अमेठी के संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री की पार्टी के साथ बैठक व शनिवार को त्रिपाठी सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन की जानकारी दी। तैयारियों की जानकारी लेने के बाद वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें