फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोई डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर

Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आईसीएसई बोर्ड के दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर छात्र-छात्राओं ने अभी से ही अपने भविष्य के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। बात कॅरिअर की करें तो मेधावी डाॅक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। आईसीएसई की परीक्षा में जिले से टाॅप तीन में अपनी जगह बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन



जिले में 98 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पाने वाले प्रखर श्रीवास्तव का कहना है कि मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं। मैं बोर्ड का पेपर देने के बाद ही कोटा आ गया हूं। यहीं से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करूंगा और साथ में जेईई की तैयारी भी करूंगा। मेरा लक्ष्य टॉप आईआईटी में एडमिशन लेना है।

जिले में 96़ 4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाने वाली हर्षी पाठक ने बताया कि अभी मैं इंटरमीडिएट के बारे में सोच रही हूँ। मुझे बारहवीं मैथ स्ट्रीम से करना है और उसके बाद इंजीनियर बनने का मेरा सपना है।
विज्ञापन



जिले में 96 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाने वाली अन्वेशा सिंह ने बताया कि मेरा सपना डॉक्टर बनना है। मुझे बारहवीं में इससे भी ज्यादा अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है और नीट की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें