फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परीक्षण के लिए भेजी गई 10 सड़कों की मिट्टी व गिट्टी

Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रहीं 10 सड़कों की मिट्टी व गिट्टी परीक्षण के लिए लैब भेज दी गई है। लैब रिपोर्ट के मुताबिक मानक पर सड़क का निर्माण फिर शुरू होगा। जून में आरईडी ने दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में स्वीकृत 15 सड़कों का निर्माण एफडीआर तकनीक से पहली बार शुरू कराया गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 15 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। संस्था ने 10 सड़कों के पहले चरण का काम करवाते हुए मिट्टी व गिट्टी का सैंपल परीक्षण के लिए लखनऊ भेज दिया है।


विभाग के मुताबिक परीक्षण में मिट्टी व गिट्टी की रिपोर्ट मिलने के बाद उसके मानक के हिसाब से सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। दूसरे चरण में सभी 10 सड़कों का निर्माण सिर्फ 100-100 मीटर ही करवाया जाएगा। इसके बाद फिर जांच के लिए सामग्री का सैंपल लैब भेजा जाएगा। दोबारा रिपोर्ट मिलने के बाद पूरी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता हिमांशु पांडेय ने बताया कि 10 सड़कों का काम 20 से 30 जून के बीच कराए जाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें