समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा छह मई को
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा शनिवार छह मई को सुबह आठ बजे से होगी। यह जानकारी देते हुए आंतरिक परीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रवेश पत्र व परिचय पत्र आदि आवश्यक प्रपत्र के साथ समय पर उपस्थित रहें।