गुरुद्वारा में अरदास करते श्रद्धालु। स्रोत- गुरुद्वारा
सुल्तानपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर अरदास की। सचिव सुदीप पाल सिंह सहित वक्ताओं ने गुरु रामदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा, विनम्रता, प्रेम और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने गुरबाणी का मनमोहक कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी से गुरुद्वारा साहिब का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर अरदास हुई और लंगर वितरित किया गया।