फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिव्यांगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण आज

Wed, 23 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के तीन विकास खंड क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिव्यांग अभ्यर्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संबंधित विकास खंडों के दिव्यांग अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दूबेपुर, कूरेभार व कुड़वार ब्लॉक में दिव्यांग अभ्यर्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कूरेभार विकास खंड के महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएम करेंगी। डीएम के कार्यक्रम को देखते हुए तहसील सदर के एसडीएम को व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें