फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: काेहरे से टकराए छह वाहन, पांच घायल

Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। घने कोहरे का असर अब दिखने लगा है। हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ाडांड़ गांव के पास बुधवार सुबह बड़ी दुर्घटना हुई। घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक छह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पिठला अस्पताल से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के बड़ाडांड़ स्थित माइल स्टोन 85.9 पर बुधवार सुबह करीब छह बजे आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही कार कोहरे की वजह से डिवाइडर से टकरा गई। उसके पीछे से आ रहे पांच अन्य वाहन भी आपस में एक-एक करके टकरा गए।

दुर्घटना में एक कार पर सवार आजमगढ़ के बिजौरा निवासी भवरनाथ, कंद्रापुर निवासी अजय कांत की पत्नी नीलम उपाध्याय (47), लालमणि देवी (70), ओंकार यादव (25) व दूसरे वाहन पर सवार असलम (35) निवासी दाऊदपुर, निजामाबाद आजमगढ़ व रुकैया खातून (58) निवासी जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन सभी की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद यूपीडा कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।







डीसीएम व कार की टक्कर

बल्दीराय। थाना क्षेत्र बल्दीराय में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भखरी गांव के पास बुधवार भोर कार व डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन पलट गए। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होेने की खबर नहीं है।



कोहरे के चलते ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, दो घायल, एक रेफर

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत दोस्तपुर के बहबल टोला निवासी ज्वाला पांडेय (48) व कजियाना मोहल्ले के पूर्व सभासद मोहम्मद असलम सलमानी (45) दोस्तपुर से टेंपो से बुधवार सुबह अंबेडकरनगर जा रहे थे। अंबेडकरनगर जिले की सीमा में बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास टेंपो को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो पर सवार यात्री घायल हो गए। घायल ज्वाला व असलम को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। असलम सलमानी के हाथ की हड्डी टूट जाने से उनको अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें