फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीओ सिटी समेत छह लोग डेंगू से संक्रमित

Thu, 19 Sep 2024 04:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीओ सिटी शिवम मिश्रा समेत छह लोग बुधवार को जिले में डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। तीन दिनों से बुखार की चपेट में आए सीओ सिटी रैपिड टेस्ट में डेंगू से संक्रमित मिले। इसके बाद उनका ब्लड सैंपल एलाइजा जांच के लिए करौंदिया के बीएसएल (बॉयो सेफ्टी लेबल-टू) लैब भेजा गया। आवास पर उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। धीरे-धीरे मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में पांच नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि पांच सितंबर से अब तक 2,146 बुखार के मरीजों का रैपिड टेस्ट कराया गया है। इसमें से 21 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराए गए एलाइजा टेस्ट के बाद 16 लोगों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुुई है। इसमें से दो मरीज अमेठी जिले के हैं। इनका विवरण पोर्टल पर दर्ज है। इनमें से मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।




घर-घर डेंगू लार्वा की जांच करेंगी स्वास्थ्य टीमें
सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। यह टीमें डेंगू संक्रमित व्यक्ति के घर जाएंगी और उसके आसपास के 50 घरों की जांच करेंगी। डेंगू पनपने वाले स्थानों को चिह्नित कर दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन





सभी बुखार के मरीजों का होगा रैपिड टेस्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से ग्रस्त मरीजों का डेंगू रैपिड टेस्ट शुरू किया गया है। इलाज के लिए चार-चार बेड के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड के अस्पताल में छह बेड का वार्ड और मेडिकल कॉलेज के पुरुष वार्ड में आठ बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें