फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार-ऑटो की भिड़ंत में दंपती सहित छह घायल

Thu, 05 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के बरदहिया चौराहे के पास टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात आठ बजे कार और विक्रम ऑटो की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार रायबरेली जिले के डीह के पवई निवासी बिंदुसार मौर्य (42), उनकी पत्नी अमिता मौर्य (38), पुत्र अभिसार (15), पुत्री अनीका (7) घायल हो गए। वह सभी कार से अंबेडकरनगर जा रहे थे। ऑटो पर सवार चालक इमामुद्दीन (27) निवासी राहुल चौराहा, कोतवाली नगर, प्रवीण कुमार सिंह (28) निवासी छतौना पारसपट्टी, मोतिगरपुर घायल हो गए। सभी घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें