फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ तक खंगाली जा रहीं सिराज की संपत्तियां

Sun, 27 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सिराज अहमद (फाइल फोटो)।  -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी सिराज अहमद भले ही फरार चल रहा हो किंतु पुलिस व प्रशासन इस दौरान उसका पूरा साम्राज्य नेस्तनाबूद करने में जुटे हैं।सुल्तानपुर और आसपास के जिलों से लेकर लखनऊ तक उसकी नामी-बेनामी संपत्तियों की तलाश चल रही है। इसके अलावा उसके अवैध कब्जे भी ढूंढ़े जा रहे हैं ताकि उन पर बुलडोजर चलाया जा सके।
विज्ञापन



छह अगस्त को अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के बाद से एक लाख का इनामी सिराज अहमद फरार है। उसके खास सहयोगी और एक लाख के इनामी इस्माइल उर्फ प्रिंस ने तो कोर्ट में समर्पण कर दिया किंतु सिराज अब तक पुलिस और एसटीएफ के हाथों से बचा हुआ है।


एक ओर पुलिस और एसटीएफ की टीमें जहां उसे तलाश रही हैं, वहीं दूसरी कई टीमें उसकी नामी-बेनामी संपत्तियों को भी तलाश रही हैं। सूत्रों के अनुसार सिराज ने अपने बाहुबल के जरिए सुल्तानपुर में ही करोड़ों की जमीन बना रखी है। बहुत सी जमीन ऐसी है जो उसके निकट सहयोगियों व रिश्तेदारों के नाम से बताई जा रही है। यह जमीनें कैसे खरीदी गईं, यह सारे सोर्स अब खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



माफिया मुख्तार अंसारी से जुड़े होने के नाते सिराज के तार आसपास के जिलों से लेकर राजधानी लखनऊ तक बताए जाते हैं। यह भी माना जा रहा है कि इन स्थानों पर भी उसकी संपत्तियां हैं। कई संपत्तियां केवल बाहुबल पर कब्जे वाली हैं। इन करोड़ों की संपत्तियों पर पुलिस प्रशासन बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त करने की तैयारी में है।


हालांकि पुलिस अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं किंतु माना जा रहा है कि सिराज के साम्राज्य की हर कड़ी तलाश ली गई है और जल्द ही उसे ध्वस्त करने की तैयारी है।




प्रिंस का बी वारंट जारी

सिराज के खास साथी इस्माइल उर्फ प्रिंस के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने बी वारंट हासिल कर लिया है। अब उसके लखनऊ से यहां की जेल में आने के बाद पूछताछ की तैयारी चल रही है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि बी वारंट जारी हो गया है।




सफेदपोशों के चेहरे भी होंगे बेनकाब
अपराध से अर्जित सिराज की संपत्तियों का खुलासा हुआ तो उसमें कुछ सफेदपोश चेहरे भी सामने आ सकते हैं जिनमें से कई प्रतिष्ठित नेता हैं। बताया जाता है कि सिराज के इनके साथ कारोबारी रिश्ते भी रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इन सफेदपोशों में भी बेचैनी है क्योंकि अब न तो वे इस कार्रवाई को रोकने की स्थिति में हैं और न ही अवैध संपत्ति को बचाने की।




अपराध से अर्जित संपत्ति स्वीकार नहीं : एसपी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा कहते हैं कि सिराज ने अपराध के जरिए बहुत संपत्ति बनाई है। ऐसी जानकारी मिली है। किसी अपराधी को इस तरह की छूट नहीं मिल सकती है। इस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें