फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सिराज से सुलह कर लो वर्ना पूरे परिवार को मार देंगे

Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरेबाजार अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी सिराज अहमद को भले ही पुलिस और एसटीएफ पकड़ न पा रही हो लेकिन उसका खौफ बरकरार है। उसके पुराने बॉस गैंगस्टर जलीस अहमद व गुर्गों ने अधिवक्ता के पिता को सिराज से सुलह न करने पर परिवार समेत मार देने की धमकी दी है। पुलिस ने हालांकि जलीस समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है फिर भी अधिवक्ता का परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन



छह अगस्त 2023 को कोतवाली देहात के अहलदादपुर गांव निवासी अधिवक्ता आजाद अहमद और उनके भाई मुनव्वर पर सरेआम गोलियां बरसाई गई थीं। आजाद की मौत हो गई थी और मुनव्वर का अब तक इलाज चल रहा है। इस हत्या ने जिले में तूफान खड़ा कर दिया था।

हत्या का मुख्य आरोपी सिराज अहमद इस घटना के बाद से ही फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है। किंतु छह महीने का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस और एसटीएफ उसे गिरफ्तार करने में नाकाम हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता की हत्या से पहले सिराज अहमद जलीस गैंग का ही सदस्य था। अब उसने अपने मामले में दबाव बनाने का जिम्मा भी जलीस को ही सौंपा है। अधिवक्ता आजाद के पिता मोहम्मद सलीम ने अब धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात में केस दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा कि सिराज के सहयोगी जलीस अहमद, शहबाज निवासी वजूपुर, मंसूर अहमद, सारिज और कलीम निवासीगण लोलेपुर पियारेपट्टी थाना कोतवाली देहात 11 जनवरी को उसके घर आए थे। इन लोगों ने सिराज से समझौता न करने पर पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी है।

मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने इस वाकये की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी थी। इसके बाद वह बीमार हो गए थे। ऐसे में उन्होंने 18 जनवरी को केस दर्ज कराया। अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।



सुरक्षा में लगे सिपाहियों के सामने दी धमकी
अधिवक्ता आजाद के पिता मोहम्मद सलीम कहते हैं कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा में जो सिपाही लगाए हैं, उनके सामने ही इस तरह की धमकी दी गई है। किंतु वे डर गए थे, इसलिए उन्होंने उस समय पुलिसवालों से विरोध न करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। प्रशासन की तरफ से भी उन्हें अभी कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें