फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हैंडबॉल की नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी श्वेता

Wed, 21 Jan 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
श्वेता दुबे।-स्वयं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर 19 बालिका प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में आगामी एक से पांच फरवरी 2026 तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा श्वेता दुबे का चयन हुआ है। श्वेता का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने से विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह ने खुशी जताते हुए उनका का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही खेल शिक्षिका सुमन को भी इसके लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें