सुल्तानपुर। हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना की गई। साकेत अप एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। अयोध्या कैंट अप एक्सप्रेस तय समय से दो घंटे की देरी से रवाना की गई। प्रमुख ट्रेनों के लेट हाेने से दिन भर यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों के लेट हाेने की पुष्टि की है।