सुल्तानपुर। प्रतापगंज बाजार में रविवार की रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल सेट और नकदी समेट ले गए। यह घटना प्रतापगंज बाजार स्थित अशोक साहू की मोबाइल शॉप में हुई। सोमवार की सुबह पड़ोसी व्यवसायी जितेंद्र साहू ने अशोक को चोरी की सूचना दी। अशोक ने पुलिस को बताया लेकिन पुलिसकर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इस पर अशोक ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी को बताया। महामंत्री मौके पर पहुंच्रे और एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी से फोन पर वार्ता कर पुलिस कर्मियों की शिकायत की। एसपी ने केस दर्ज कर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया।