सुल्तानपुर। जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के दो मेधावियों ने सफलता प्राप्त की है। शहर के महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र शिवम प्रजापति ने परीक्षा में 9759 वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। उनकी इस सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने खुशी जताते हुए बड़ी उपलब्धि बताई। शिवम ने इस सफलता का श्रेय अपनी परिवार और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। करौंदिया मोहल्ले के रहने वाले आर्यन ने जेईई एडवांस में 13652 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन की मां नीलम गुप्ता परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका व पिता भारत गुप्ता इंजीनियर हैं। सफलता पर परिवार में खुशी है।