फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर भरी हुंकार

Tue, 13 Aug 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने एकजुटता के साथ हुंकार भरी। धरना प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन



आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को शिक्षामित्रो ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। महिला शिक्षामित्रों का उनकी ससुराल के विद्यालय में नियुक्ति दी जानी चाहिए। महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि जिले के अंतर्गत शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय या निकटतम विद्यालय में वापसी कराई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को यथोचित नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।


प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि शिक्षामित्रों को चिकित्सीय अवकाश, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा व आयुष्मान कार्ड सुविधा प्रदान की जाए। अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा ने कहा कि महिला शिक्षामित्रों को सीसीएल की सुविधा प्रदान की जाए। आकस्मिक अवकाश 11 के स्थान पर 14 किया जाए। धरने में जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, जिला प्रवक्ता निजाम खान, बृजेश मिश्रा, रमन तिवारी, विनय पाण्डेय, राकेश शुक्ला, गायत्री सिह, जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, सुतीक्षण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें