भदैंया। एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा दो की एक छात्रा ने विद्यालय के शिक्षामित्र पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं, बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीईओ दूबेपुर से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।