फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसएफआई ने नीट रद करने की मांग को लेकर दिया धरना

Tue, 25 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने नीट को रद कराने की मांग को लेकर सोमवार को तिकोनिया पार्क में धरना दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन



संगठन के प्रदेश सहसचिव मोहम्मद सैफ ने परीक्षा कराने वाली कंपनी एनटीए पर धांधली का आरोप लगाया। कहा कि परीक्षा पत्र से पहले ही पेपर लीक हो जा रहे हैं। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संगठन ने एनटीए को निरकुंश बताते हुए उसे बंद करने और उसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष नोमान खान, मोहम्मद जुबैर, अखिलेश कुमार, विनोद कश्यप, अभिषेक यादव, विजय यादव, दुर्गेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें