फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माध्यमिक स्कूलों को मिलेंगे आयोग से चयनित प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सात अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आयोग से चयनित प्रधानाचार्य जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 2013 में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। नौ साल बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग ने रिजल्ट घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों में अस्थायी प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। वर्ष 2013 में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। लंबी प्रक्रिया के बाद तकरीबन नौ साल बाद रिजल्ट घोषित किया गया है। श्री परमेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज वलीपुर में श्याम शंकर उपाध्याय, सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में राजीव मोहन श्रीवास्तव, श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चंदीपुर में डॉ. अतुल पांडेय, श्री सिंहराय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज हलियापुर में दिग्विजय सिंह, इंटर कॉलेज नटौली में राधेश्याम तिवारी, जंजीरा दास शंभूनाथ इंटर कॉलेज नरहरपुर में महेंद्र कुमार, रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारिकागंज में डॉ. कृष्णदेव द्विवेदी बतौर प्रधानाचार्य चयनित हुए हैं। चयनित प्रधानाचार्यों का पैनल शीघ्र ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचेगा। डीआईओएस की ओर से निर्देश जारी होने के बाद प्रधानाचार्य संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।
डॉ. शरद सिंह का भी हुआ प्रधानाचार्य के पद पर चयन
सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में जिला समन्वयक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत रहे डॉ. शरद सिंह का चयन सुभाष इंटर कॉलेज गोंडा में प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता राजनीतिशास्त्र के पद पर कार्यरत शरद सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह भी सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ में प्रधानाचार्य रहे हैं। लगभग पांच साल तक डॉ. शरद सिंह सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में जिला समन्वयक प्रशिक्षण के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे। उनके चयन पर शिक्षकों व शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें