सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अब्दुल राजिक खान, जीशान अहमद, शोएब अख्तर, रेहान खान, मोहम्मद अमान खान, आफताब आलम व अर्पित विश्वकर्मा का चयन किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि सात खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल में किया गया है। ये सभी आठ मई को अयोध्या के डाभा सेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित होने वाले मंडलीय स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों के चयन पर मुनेंद्र मिश्र, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन, नागेंद्र प्रताप सिंह व शिवम सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।