फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महंगी कीमत पर बेचा बीज, हंगामा करने पर लौटाई रकम

Thu, 24 Oct 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ ब्लॉक परिसर में मौजूद राजकीय बीज भंडार। 
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विकास खंड परिसर में मौजूद राजकीय बीज भंडार से किसानों को महंगी कीमत पर गेहूं के बीज बेच दिए गए। किसानों को वास्तविक मूल्य की जानकारी हुई तो हंगामा करने लगे। बाद में कर्मचारियों ने ज्यादा वसूली गई रकम लौटा दी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

किसानों को उचित कीमत पर खाद, बीज व दवा उपलब्ध कराने के लिए विकास खंड परिसर में राजकीय बीज भंडार बनाया गया है। रबी फसलों की बोआई में जुटे किसान बुधवार को गेहूं के बीज खरीदने पहुंच गए तो उन्हें 40 किलो की बोरी की कीमत 1100 रुपये देनी पड़ी। गेहूं के बीज की वास्तविक कीमत 960 रुपये थी। इसकी जानकारी जब किसानों को हुई तो वे वापस लौट आए। बाहर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया तो मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें ज्यादा ली गई रकम वापस लौटा कर मामला शांत करने का प्रयास किया।
किसानों ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक व जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी को दी। इस मौके पर किसान शेषमणि मिश्र, प्रवीण मिश्र, सुभाष चन्द्र मिश्र, हरीराम, राजदेव, उमेश सिंह आदि किसान मौजूद रहे। उधर, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजेश पासवान ने बताया कि किसानों को ट्राइकोडर्मा खाद दी गई थी। उसी की कीमत जोड़कर उनसे कीमत ली गई थी। किसी से कोई अधिक रकम नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें