फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: माइलस्टोन से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

Mon, 08 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को स्कूटी सवार दो भाई सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गए। हादसे में घायल दोनों भाइयों को यूपीडा कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़े भाई को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



चंदौली जिले के थाना बलुआ के ग्राम कैलावर निवासी रामेंद्र यादव आजमगढ़ के कंदरापुर थाने पर दीवान हैं। उनका छोटा अभिषेक (22) बड़े बेटे आशुतोष कुमार (25) के साथ लखनऊ स्थित जिंदल कंपनी में जॉब करता था। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे आशुतोष और अभिषेक स्कूटी से मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित अपने मकान से लखनऊ के लिए निकले थे।


हलियापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर लगभग साढ़े दस बजे माइल स्टोन से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में घायल दोनों भाइयों को यूपीडा के गश्ती दल ने एंबुलेंस से पिठला हॉस्पिटल पहुंचाया जहां अभिषेक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और आशुतोष की हालत नाजुक होने पर उसे अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता रामेंद्र शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें