फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझना से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व हेडमास्टर उपेंद्र सिंह व राम नरायन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प दिलाते हुए अभियान के तहत घर-घर दस्तक दी गई। रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ गांव में घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। राह चलते लोगों से बात कर बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें