कूरेभार ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कूरेभार विकास खंड में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 108 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मौलवी व पुरोहितों ने जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के मुताबिक संपन्न कराया।
कार्यक्रम में 106 हिंदू जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों की ओर से कराया गया। दो जोड़ों का निकाह रीति रिवाज के मुताबिक मौलवी ने संपन्न कराया। शादी के लिए जोड़ों को पोशाक के साथ बर्तन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कन्या के खाते में समाज कल्याण ओर की से 35 हजार रुपये भेेजे जाएंगे।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक विनोद सिंह व सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने सरकार की योजना को सराहा। कहा कि सरकार की योजना से गरीबों को अपनी कन्याओं की शादी की चिंता खत्म हो गई है। दोनों विधायकों, खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र समेत अन्य ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।