फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निबंध लेखन में साक्षी अव्वल

Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर शैक्षिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने संगोष्ठी, निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता और रैली में प्रतिभाग किया। कई जगह सेमिनार एवं भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन



कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के भूगोल विभाग में ओजोन संरक्षण व हमारा भविष्य विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष सुधांशु प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व ओजोन दिवस 1995 से मनाया जा रहा है।


डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि संसाधनों की शोषण प्रवृत्ति ने ओजोन क्षरण की गहनता को बढ़या है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी, सोनू व शालिनी को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। केएनआई के प्राण विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता और रैली में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



विभागाध्यक्ष प्रो. इंदू सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। पर्यावरण विज्ञान विभाग में रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह और आईक्यूएसी निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें