फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पर काबू पाने के लिए करौंदिया में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
करौदिया में सफाई का जायजा लेते सीडीओ। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को करौंदिया मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया। 110 कर्मियों ने गली-मोहल्ले के साथ नालियों की सफाई की। सीडीओ के साथ कई अधिकारियों ने सफाई अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

करौंदिया मोहल्ले में लगातार डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए पंचायतराज विभाग ने मंगलवार को साफ-सफाई के लिए अपनी टीम को उतारा। 110 सफाई कर्मियों ने सुबह से शाम तक मोहल्ले की गलियों व नालियों को साफ करने के साथ झाड़ियों को काटकर हटाया। जलभराव की समस्या को भी दूर किया। सीडीओ अंकुर कौशिक व डीपीआरओ आरके भारती व अन्य अधिकारियों ने सफाई कार्य का जायजा लिया। दवा का छिड़काव कराने का स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि बताया कि 22 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें