कादीपुर के मुजहना के पास वनरोज से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुआ विधायक का वाहन।
- फोटो : कादीपुर के मुजहना के पास वनरोज से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुआ विधायक का वाहन।
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर मुजहना गांव के पास बृहस्पतिवार शाम सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का वाहन अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विधायक और वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह बेलखारिया, पिंटू सिंह और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। विधायक व वाहन सवार लोगों के सुरक्षित मिलने पर समर्थकों ने राहत की सांस ली। दुर्घटना के बाद विधायक दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर वनरोज के आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार लोग इनसे टकराकर घायल हो चुके हैं।