फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण से खराब हुईं सड़कें जल्द बनेंगी

Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान खराब हुई जिले की सड़कें जल्द दुरुस्त कराई जाएंगी। इन सड़कों को बनाने का लोक निर्माण विभाग एस्टीमेट तैयार कर रहा है। रविवार को उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में पीडब्ल्यूडी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान गांव के संपर्क मार्गों व अन्य सड़कों से मिट्टी व अन्य सामानों की ढुलाई की गई थी। डंपरों की आवाजाही से बल्दीराय, सदर, जयसिंहपुर व कादीपुर क्षेत्र की सौ से अधिक सड़कें पूरी तरह टूट गई थीं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आवाजाही शुरू हुए साल भर से अधिक वक्त बीत गया लेकिन इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है।
इन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी शासन ने पीडब्ल्यूडी को दी है। अभी तक सड़कें नहीं बनने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ रही है। रविवार को विकास भवन में हुई उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने उठाया।
विज्ञापन

इस पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि एस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। डीएम रवीश गुप्ता ने सभी खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। बैठक में विद्युत दुर्घटना योजना, राज्य कर में व्यापारियों के पंजीयन, रिटर्न दाखिल करने, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक के साथ कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें