भदैंया के जगदीशपुर-चाचपारा के संपर्क मार्ग की बारिश से बही पुलिया।
भदैंया। स्थानीय ग्राम पंचायत से जगदीशपुर के चाचपारा जाने वाला संपर्क मार्ग व उस पर बनी पुलिया पखवाड़े भर पहले भारी बारिश में बह गई थी। इससे दो गांवों के लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी से इसकी मरम्मत के लिए गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संवाद