सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग की डाउन लाइन पटरी पर शनिवार रात आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे तक करीब 12 घंटे का रेलवे की ओर से रोड ब्लॉक लिया गया है। रोड ब्लॉक के दौरान लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग की डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रैक पैरामीटर व चेक रेल में आई खराबी को दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर हाईवे की आवाजाही दोमुंहा-अयोध्या बाईपास से की जाएगी। यह जानकारी रेलपथ के इंजीनियर रमेश कुमार ने दी है।