धम्मौर। मनियारपुर गांव के बाहर शुक्रवार को कुएं में मिले खेतकुरी मनभौना निवासी रोहित कश्यप के शव के अवशेष बाहर नहीं निकाले जा सके। अवशेष को निकालने के लिए शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कुएं में पानी अधिक है। इस वजह से अवशेष नहीं मिल सके। (संवाद)