फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 80 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर टेप

Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते परिवहन विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
द्वारिकागंज। किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार को बढ़ते कोहरे और रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। यहां पर 80 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए। इसके अलावा अन्य जगहों पर सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने वाले 60 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में संभागीय निरीक्षक पंकज व मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल के साथ चीनी मिल में करीब 80 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें