फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे रिकार्ड मरीज, डायरिया रोगी बढ़े

Mon, 24 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सामान्य रूप से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1200-1500 मरीज आते हैं। सोमवार को यह आंकड़ा 1,675 तक पहुंच गया। बच्चे व बड़े मिलाकर 100 से अधिक लोगों में बुखार व डायरिया के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन



मौसम की बेरुखी से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इस समय उल्टी-दस्त, वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 10 ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। यहां सोमवार को करीब 1,675 मरीजाें का इलाज किया गया। इनमें 100 से अधिक मरीज बुखार व डायरिया से पीड़ित थे।


फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सामान्य रूप से ओपीडी में करीब 50 से 60 मरीज आते थे। इस समय संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को उन्होंने करीब 100 मरीजों की ओपीडी में जांच की। इनमें 30 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, जुकाम, खांसी व सांस फूलने के रहे। अन्य फिजीशियन कक्ष में भी ज्यादातर मरीज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित आए। उनका इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन




तीन-चार दिन से बढ़ी मरीजों की संख्या
मेडिकल कॉलेज में सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन-चार दिन से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। इनमें से ज्यादातर मरीज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

-डॉ. एसके गोयल, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें