फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रौनक, लविश व अरुण ने मारी बाजी

Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में क्रमशः रौनक व लविश ने प्रथम तो अंकुश व अविनाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 50 व 100 मीटर की दौड़ में अरुण निषाद ने बाजी मारी।
विज्ञापन



प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बरुई प्रथम माधवपुर छतौना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय डोभापारा की टीम विजयी रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्र, जयप्रकाश वर्मा, हरिओम द्विवेदी, मोहम्मद शरीफ, दीपक सिंह व संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें