सुल्तानपुर। माह मई के राशन वितरण की तिथि बुधवार को समाप्त हो गई। निर्धारित तिथि में कई कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर राशन वितरण की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। कोटेदारों को राशन वितरित करने का आदेश दे दिया गया है।